Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

बघौली के 12 गांवों को जल जीवन मिशन में शामिल करने को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Spread the love

 

₹21.43 करोड़ के डीपीआर को मंजूरी, ‘हर घर नल से जल’ पहुंचाने का रास्ता साफ

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (DWSM) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास खंड बघौली के पूर्व में छूटे 12 राजस्व ग्रामों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत आच्छादित किए जाने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।

 

बैठक में बघौली विकास खंड के भैसँथ, दोढ़या, लोरीक बारी, हरापट्टी, हरदी, कुरियापार बेलहसा, कदमा, मदरहा, महला, चिलवानखोर एवं सुबरवनकोट सहित 12 राजस्व ग्रामों को योजना में शामिल करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी ने इन गांवों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयार ₹21.43 करोड़ के डीपीआर को DWSM की ओर से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की।

 

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम महेन्द्र राम को स्वीकृत डीपीआर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन (SWSM), लखनऊ कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीपीआर पर विचार-विमर्श के बाद इसे राज्य स्तर से स्वीकृति के लिए भेजने की कार्यवाही की गई।

 

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा नल से पानी

 

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि 12 छूटे हुए राजस्व ग्रामों को जल जीवन मिशन में शामिल किए जाने से वहां के ग्रामीण परिवारों को ‘हर घर नल से जल’ की सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, कृषि एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी, अधिशासी अभियंता भूगर्भ जल विभाग, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon