Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

न्यायिक अधिकारी ने बैंक प्रमुखों के साथ की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु दिए गए निर्देश

Spread the love

 

 

नोडल ऑफिसर/अपर जिला जज पॉस्को कृष्ण कुमार-पंचम ने आहूत की बैठक

 

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 12 सितम्बर 2026 को सुनिश्चित हुआ है। जिसके सफलता हेतु जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में न्यायालय सभागार में नोडल अधिकारी/विशेष न्यायाधीश पॉस्को कृष्ण कुमार-पंचम ने सभीं बैंक प्रमुखों के साथ बैठक लिया। कृष्ण कुमार-v ने कहा कि 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी बैंक प्रमुखगण अभी से जुट जाए और बैंक ऋण वसूली से संबंधित अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का प्रयास करें। सभी बैंक के बकायेदारों का सम्मन समय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के कार्यालय में प्राप्त कराए जाए ताकि सम्मनों को समस्त थानों के माध्यम से बकायेदारों को तामिला कराया जा सके। इसके संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा द्वारा बताया गया कि समस्त बैंकों के द्वारा सम्मनों को तैयार किया जा रहा है तथा पक्षकारों को प्रेषित किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक ऋण वसूली के मामले निस्तारित कराएं जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अनन्या साह ने सभी बैंक प्रमुखों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित करने का प्रयास करें। बैठक में समस्त बैंक प्रमुखगण उपस्थित रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon