Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

महुली पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा प्रहार, दुकानदारों से संवाद कर हटवाया कब्जा

Spread the love

 

सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने वालों को दी हिदायत, सुगम यातायात बनाए रखने की अपील

 

महुली/संतकबीरनगर। आमजन की सुविधा, सुगम यातायात और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को महुली पुलिस ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस टीम ने बाजार में पैदल भ्रमण कर दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान का जायजा लिया।

 

दुकानों के बाहर सामान रखे जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने दुकानदारों से संवाद स्थापित किया। पुलिसकर्मियों ने व्यापारियों को सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर सामान न रखने की अपील करते हुए अतिक्रमण से होने वाली समस्याओं के बारे में जागरूक किया।

 

पुलिस की समझाइश का दुकानदारों ने सकारात्मक रूप से पालन किया और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान स्वयं हटा लिया। इससे बाजार क्षेत्र में आवागमन सुगम हुआ और राहगीरों को राहत मिली।

 

महुली पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में सड़क, फुटपाथ अथवा सार्वजनिक मार्ग पर सामान रखकर अतिक्रमण न किया जाए। पुलिस ने अन्य व्यापारियों को भी जागरूक करते हुए कहा कि व्यापार करने के साथ आमजन की सुविधा और सार्वजनिक मार्गों को सुगम बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

पुलिस ने आमजन से भी अपील की कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करें तथा यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से बचें।

 

महुली पुलिस ने कहा कि बेहतर यातायात एवं सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही संभव है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon