
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा थाना समाधान दिवस पर संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस के आयोजन पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को सुनते हुए प्रकरणों से संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर जन सामान्य की शिकायतों के शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
अधिकारीद्वय ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर हीलाहवाली न की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आवश्यकतानुसार पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके का निरीक्षण करने के बाद ही नियमानुसार मामले का निस्तारण करें।
तत्पश्चात शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश