Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम व एसपी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार को बाबा तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर पहुंचकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, वेरीकेटिंग व्यवस्था सहित श्रृद्धालुओं/कावड़ यात्रियों की सुविधा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा।

Spread the love

 

 

 

डीएम व एसपी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार को तामेश्वनाथ धाम में जलाभिषेक कर भगवान शिव का लिया आशीर्वाद, सभी के सुख-समृद्धि की किया कामना।

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पौराणिक तामेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर में आज श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव भक्तों द्वारा जलाभिषेक करने के अवसर पर तामेश्वरनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करने के उपरान्त तामेश्वरधाम परिसर मे श्रंद्धालुओं के आवगमन की समुचित व्यवस्था सहित श्रावण मास, कॉवड़ यात्रा आदि के सम्बन्ध में व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए मेला परिसर में भ्रमण कर कानून व्यवस्था की जानकारी लिया एवं मन्दिर में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ प्रबन्धन हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारीद्वय द्वारा समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरे कांवड़ मेला ड्यूटी के दौरान शिव भक्तों के साथ मृदु व्यवहार रखने और कांवडियों के आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष सर्तकता, निगरानी रखते हुए प्रभावी ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन दिखने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कांवड़ यात्री/श्रद्धालु के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध करायी जाए।

उन्होंने सभी सम्बंधित को यह भी निर्देशित किया कि सभी कावंड़ मेले में आये हुए यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार किया जाये एवं उनकी हर सम्भव मदद के लिये तथा यातायात डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिए गये। अधिकारीद्वय ने जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रुट डायवर्जन के बारे मे भी जानकारी ली।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम में आये हुए नागरिकों/श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था का अनुपालन करते हुए भगवान शिव का जलाभिषेक करने की अपील की।

जिलाधिकारी द्वारा मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी लगवाने, अग्निशमन दल व वालेण्टियर्स की सेवा लेने के साथ ही खोया पाया कैम्प आदि के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था मे लगाये गये अधिकारियों को संवेदनशील रहने के निर्देश दिये।

डीएम व एसपी द्वारा मंदिर पांडाल, पोखरा आदि के आसपास सुरक्षा व्यवस्था प्रबंधन का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि पूजा-अर्चना तथा जलाभिषेक के दौरान शिव-भक्तों को कोई असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए।

इस अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के सुचारू संचालन में लगाए गए अधिकारी/कर्मचारी सहित अन्य संबंधित आदि उपस्थित रहे।

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon