
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण की व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने हेतु उर्वरक बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत साधन सहकारी समिति मीरगंज का निरीक्षण किया गया, वहाँ पर पॉस मशीन स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया। मौके पर नौ बोरी यूरिया का अंतर मिला, जिसके कारण इनको नोटिस जारी किया गया। अन्य विवरण अद्यतन मिले, फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही थी।
तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विकासखंड सेमरियावां अन्तर्गत साधन सहकारी समिति सेमारियावां केंद्र का निरीक्षण किया गया। वहाँ पर उपस्थित किसान रहमत अली, कलीम अहमद द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि यहाँ पर पर्याप्त मात्रा में खाद निर्धारित मूल्य पर मिल रही है। जाँच में स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कृषि अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा किसान रोहित से भी मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर किस रेट पर खाद मिल रही है, इसकी जानकारी ली गई। कृषक द्वारा उचित मूल्य पर मिलना बताया गया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से अपील किया कि अपनी रकबा के अनुसार ही आवयश्कतानुसार उर्वरक क्रय करें एवं रसीद भी प्राप्त करें।
निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी डा0 सर्वेश कुमार यादव, ए0आर0 को-ऑपरेटिव आनंद कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश