
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खलीलाबाद बायपास स्थित विभिन्न ढाबों एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा आवश्यक अभिलेख प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान चौरसिया ढाबा, देसी जायका, सिंह ढाबा, भुक्खड़ नाथ रेस्टोरेंट एंड ढाबा, न्यू फैमिली ढाबा एंड रेस्टोरेंट, बिट्टू चिकन बिरयानी, यादव भोजनालय, मद्धेशिया भोजनालय तथा ओम ढाबा/रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों में स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन तैयार करने, रेट लिस्ट प्रदर्शित करने तथा खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण को प्रमुख स्थान पर चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायतों के लिए फूड कनेक्टिविटी ऐप की जानकारी भी प्रतिष्ठानों पर प्रदर्शित कराई गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं करने वाले ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-2 सतीश कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी.के. राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, सच्चिदानंद सहित विभागीय टीम उपस्थित रही।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश