
अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि से संबंधित पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में की गई जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय के महिला विंग में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई और अन्नप्राशन का किया गया आयोजन।
अध्यक्ष उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों की सुविधाओं के दृष्टिगत संबंधित को दिए गए निर्देश।
संत कबीर नगर। अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबीता सिंह चौहान द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टिगत जनपद संत कबीर नगर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई की गई। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया गया।
जनपद भ्रमण के दौरान अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबीता सिंह चौहान द्वारा सर्वप्रथम तामेश्वर स्थित शिव मंदिर का दर्शन कर पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा संयुक्त जिला चिकित्सालय के महिला विंग में कन्या जन्मोत्सव, गोद भराई और अन्नप्राशन के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के साथ ही अस्पताल का निरीक्षण किया गया।
अध्यक्ष द्वारा जिला चिकित्सालय के महिला विंग में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम के दौरान 20 कन्याओं का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया तथा उनकी माताओं को स्टार, मिठाई, फल व बच्चों के लिए बेबी किट एवं कपड़ा भेंट किया गया। उन्होंने *एक पेड़ मां के नाम* पर वृक्षारोपण हेतु सभी माताओं को आम व अन्य प्रकार का पेड़ भेंट किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवाओं एवं चिकित्सकों की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं आदि के बारे में संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया तथा कहा कि अस्पताल में समस्त चिकित्सीय सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। अध्यक्ष द्वारा अस्पताल के निरीक्षण में किसी प्रकार की शिकायत नहीं पाई गई।
तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण भवन खलीलाबाद में जनसुनवाई, समीक्षा बैठक, प्रेस वार्ता, तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कॉविड-19 के बच्चों के 02 बच्चों को लैपटॉप का वितरण किया गया।
अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई के दौरान समाज कल्याण, राजस्व विभाग, महिला कल्याण विभाग और पुलिस विभाग से संबंधित कुल 10 प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्वक 15 दिवस के भीतर निस्तारण करते हुए आख्या उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किए जाने का निर्देश अध्यक्ष द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बूथ अध्यक्षों का किया सम्मान, भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बूथ अध्यक्षों का किया सम्मान, भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बूथ अध्यक्षों का किया सम्मान, भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान