
अध्यक्ष द्वारा जिला कारागार परिसर में आम का पौधा रोपित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का दिया गया संदेश।

संत कबीर नगर । अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबीता सिंह चौहान महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने की समीक्षा करने के उद्देश्य से जनपद भ्रमण के दौरान जिला कारागार संत कबीर नगर में महिला बंदीगृह का निरीक्षण करते हुए कारागार में महिला बंदियो से बातचीत करके उनकी सुविधाओं को सुनिश्चित बनाए रखने के संबंध में अथवा किसी भी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला कारागार के अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिला कारागार संत कबीर नागर में कुल 20 महिलाएं निरुद्ध हैं। अध्यक्ष द्वारा उनका कुशल छेम पूछा गया, किसी ने कोई समस्या नहीं बताई, सभी ने बताया उनके मामलों की पैरवी करने के लिए वकील हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा महिला बैरक परिसर में 02 आम का पौधा आरोपित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश