
“सपा शासन में अपराधी चलाते थे समानांतर सरकार, अब यूपी उपद्रव नहीं उत्सव का प्रदेश”
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के नौ वर्ष अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन की ओर बढ़ने की यात्रा है। यह यात्रा कर्फ्यू से कानून के राज तक पहुंची है।
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे थे। माफिया खुलेआम घूमते थे। न बेटियां सुरक्षित थीं और न व्यापारी।
दंगों की जगह विकसित हो रही टेम्पल इकॉनमी
सीएम योगी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश उपद्रव नहीं, उत्सव का प्रदेश बन चुका है। दंगों की जगह टेम्पल इकॉनमी विकसित हो रही है।
उन्होंने प्रयागराज का उदाहरण देते हुए कहा कि 2017 के पहले कुंभ में करीब 12 करोड़ श्रद्धालु आए थे, जबकि इस बार माघ मेले में ही 21 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद के नौ वर्ष की यह यात्रा—
अपराध से अनुशासन, कर्फ्यू से कानून के राज, उपद्रव से उत्सव, समस्या से समाधान और अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है, बल्कि देश की तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर विकास का इंजन बन चुका है।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश