
प्रधान प्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान, सराहा कार्यकाल

रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
महुली, संतकबीरनगर।
महुली थाना परिसर में थानाध्यक्ष रजनीश राय के स्थानांतरण/विदाई के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के कई प्रधान प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और थानाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र आदि भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष रजनीश राय का कार्यकाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था, जनसुनवाई और पुलिस-जन संवाद के लिहाज से सराहनीय रहा। उन्होंने अपने कार्यकाल में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की।
विदाई कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि संदीप सिंह, सर्वेश सिंह (इटौवा पिकौरा), बुद्धि सागर पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि साखी, दिलीप राय, छितही प्रधान प्रतिनिधि सलीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने थानाध्यक्ष को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
थानाध्यक्ष रजनीश राय ने भी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महुली क्षेत्र की जनता का सहयोग उन्हें हमेशा मिलता रहा। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने थानाध्यक्ष को सम्मानपूर्वक विदाई दी।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।