
साफ संदेश , संतकबीरनगर। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक व सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद में बहू-बेटी सम्मेलन और महिला सशक्तिकरण चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस प्रशासन के निर्देशन में हुए इन कार्यक्रमों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 10 स्थानों पर कुल 1765 महिलाओं व बालिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रमों में एंटी रोमियो टीमों और महिला बीट अधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर चौपाल शैली में संवाद किया। इस दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सम्मेलन में घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, गुड टच–बैड टच जैसे विषयों पर भी चर्चा कर जागरूक किया गया।
महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई, ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सहायता ले सकें। साथ ही आत्मरक्षा के उपायों और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याएं साझा करने का अवसर मिला और पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।