
संत कबीर नगर । जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने सर्वसाधारण को सूचनार्थ अवगत कराया है कि सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी की अध्यक्षता में दिनांक 07.01.2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से विकास खंड बेलहर कला, संत कबीर नगर में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके पश्चात् सदस्या राज्य महिला आयोग द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि महिला जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होकर पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं का समाधान पा सकती हैं।



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण