
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बाघनगर उर्फ बखिरा के वार्ड नंबर 5 जसवल भरवलिया में मंगलवार देर शाम एक रिहायशी मकान में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर कमरे में रखा खाने-पीने का सामान और गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

पीड़ित बिहारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिल सका। आग में गेहूं, चावल सहित घर में रखा अनाज, रजाई, गद्दा, बिस्तर और कपड़े पूरी तरह जल गए। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग सब कुछ स्वाहा कर चुकी थी।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और इस हादसे के बाद उनके सामने जीवन यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। कड़ाके की ठंड में घर का सारा सामान जल जाने से परिवार बेहद परेशान है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और आर्थिक सहायता देने की मांग की है।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना