
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने धनतेरस व शुभ दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया है कि दीपावली के अवसर पर कम से कम पटाखे जलायें। पटाखें जलाते समय बच्चों के साथ घर के बड़े लोग अवश्य रहें। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि कम से कम पटाखें जलाये जांय। पटाखें जलाते समय पानी की व्यवस्था अवश्य रखें, सावधानी बरतें, जिससे कोई दुर्घटना न हो और सभी नागरिक खुशियों के साथ दीपावली के त्यौहार को परंपरागत तरीके से मनाएं।



More Stories
सहजनवा में ‘ढेला बाबा’ की बढ़ी सियासी दस्तक, सेवा के दम पर जनता के दिलों में बना रहे खास जगह
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर