
जनपद संत कबीर नगर विकासखंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कडसर में आयोजित होने वाला सोशल ऑडिट, जो पूर्व निर्धारित तिथि पर स्थगित कर दिया गया था, आज संपन्न हुआ।

सोशल ऑडिट टीम में बीआरपी संतोष पांडेय एवं उनकी पूरी टीम के मौजूदगी में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं तथा खर्चों का बारीकी से परीक्षण किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने भी भागीदारी निभाई और अपने सवाल–जवाब रखे। टीम ने पारदर्शिता पर जोर देते हुए सभी अभिलेखों की जांच की। ग्रामवासियों ने अपेक्षा जताई कि इस सोशल ऑडिट से पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी। ग्राम प्रधान -अनीता देवी, रोजगार सेवक- नीलम देवी, प्रधान प्रतिनिधि – रामअशीष ,धर्मेंश ,अमित ,राहुल ,महेंद्र ,विवेक, बिंदु देवी किरन देवी एवं भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।



More Stories
डॉ. पीएन पांडेय को मिला ‘विद्या वाचस्पति’ सम्मान
प्रयागराज में स्वास्थ्य सेवा का नया भरोसा बना मीरा हॉस्पिटल
पत्रकारों से दुर्व्यवहार पर भड़का आक्रोश, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने प्रशासन से मांगी कड़ी कार्रवाई