संतकबीरनगर। भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मेंहदावल तहसील के कानूनगो रामकुशल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शाम सात बजे की गई है। आरोपी राजस्व निरीक्षक के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तारी के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है।
कैंपियरगंज के रहने वाले संदीप साहनी पुत्र प्रहलाद एक जमीन के मामले में विभाग के चक्कर काट रहे थे। कानूनगो ने उनसे पहले 10 हजार रुपए लिए और फिर 5 हजार रुपए की अतिरिक्त मांग की। पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई।
चाय की दुकान पर रिश्वत लेते पकड़ा गया कानूनगो
गुरुवार शाम 7 बजे एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। मेंहदावल तहसील गेट के पास बिजली कालोनी की चाय की दुकान पर कानूनगो को रिश्वत लेते पकड़ा गया। प्रयागराज निवासी आरोपी को पूछताछ के लिए बखिरा थाने ले जाया गया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनगो की गिरफ्तारी से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। अधिकारी और कर्मचारी स्तब्ध रह गए। तहसील परिसर में इस घटना की चर्चा का माहौल बना रहा।



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना