संत कबीर नगर । समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक पंडित विनय शंकर तिवारी की जेल से रिहाई के उपरांत जैसे ही वे अपने गृह जनपद गोरखपुर के लिए रवाना हुए, रास्ते भर उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। संत कबीर नगर के एच.आर.पी. कॉलेज चौराहे पर उनके पहुंचने पर पूर्व प्रधान शिव प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।

समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था। चौराहे पर जमा भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि पंडित तिवारी के प्रति जनसमर्थन आज भी मजबूत बना हुआ है।

पूर्व विधायक ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा, “जनता का यह स्नेह और समर्थन ही मेरी असली ताकत है। मैं हमेशा उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि वे समाजवादी मूल्यों के साथ आमजन की सेवा में पूरी निष्ठा से लगे रहेंगे।
इस मौके पर कई स्थानीय समाजवादी नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश