Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

विपिन चंद अध्यक्ष और शिवप्रकाश सिंह बने जीवीएस के कोषाध्यक्ष

Spread the love

  • ग्राम विकास अधिकारी एसोशियेशन की जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई बैठक

साफ संदेश , संतकबीरनगर । ग्राम विकास अधिकारी एसोशियेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक में विपिन चंद को निर्विरोध जिलाध्यक्ष तो शिव प्रकाश सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रशांत यादव नाथनगर के तो अलाउद्दीन मेहदावल के ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए।


ग्राम विकास अधिकारी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित एक रेस्टोरेंट में निवर्तमान अध्यक्ष अभय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पिछले एजेंडे की पुष्टि के साथ ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। नाथनगर ब्लॉक के ग्राम सुबखरी के पंचायत सचिव देश दीपक वर्मा ने बिना विभागीय अनुमति लिए खुद के ऊपर गैर कानूनी ढंग से नगर पंचायत हरिहरपुर के ईओ द्वारा मुकदमा दर्ज कराने का मामला उठाया। जिस पर संगठन के सभी सदस्यों ने एक सुर में मामले में डीएम और सीडीओ से मिलकर मामले में न्यायोचित कार्रवाई किए जाने को लेकर मांग पत्र सौंपने का फैसला किया गया। बाद में जिले की नई कार्यकारिणी के गठन का निवर्तमान अध्यक्ष अभय सिंह ने प्रस्ताव रखा। जिस पर सर्व सम्मति से सभी सदस्यों ने विपिन चंद को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया। शिव प्रकाश सिंह को कमेटी का नया कोषाध्यक्ष चुना गया। नाथनगर ब्लॉक कमेटी का प्रशांत यादव को अध्यक्ष तो अलाउद्दीन को मेहदावल और गणेश त्रिपाठी को खलीलाबाद का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। गिरजेश यादव को जिला उपाध्यक्ष, शैलेंद्र कुमार को जिला महामंत्री, संतोष कुमार पांडेय को प्रांतीय प्रतिनिधि, नीतू शुक्ला को महिला उपाध्यक्ष, विकास श्रीवास्तव को ऑडिटर और अवनीश गोंड को जिला मीडिया प्रभारी चुना गया। विशेष आमंत्रित सदस्य ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह, वरिष्ठ सदस्य दिलीप पांडेय, अशोक कुमार राय, राम चंद्र यादव, प्रमोद यादव, बृजेश कुमार आदि ने बधाई दिया।

[horizontal_news]
Right Menu Icon