मुआवजा पाने के लिए भूस्वामि जमा करे आवश्यक दस्तावेज़
संतकबीरनगर। अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने संबंधितों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि खलीलाबाद-बॉसी नई रेल लाइन परियोजना में तहसील खलीलाबाद के प्रभावित ग्राम बढया बाबू, अतरी, समदा, मखदूमपुर, भगवानपुर, नाजिरजोत, बरहटा, भूअर, भिरवा, बारी-गाँव, चिठ्ठापार, देवकली, नाउडाड, जीनखाल के प्रभावित भू-स्वामियों के मुआवजा भुगतान हेतु तहसील खलीलाबाद पर दिनांक 09.11.2024 व 11.11.2024 एवं तहसील मेंहदावल के प्रभावित ग्राम बधिनी, धोबहा, सिधौना, घोरकटा, कुस्महा, अमथरी, परसवनिया, रेशमपुर, लंगडाबर के प्रभावित भू-स्वामियों के मुआवजा भुगतान हेतु तहसील मेंहदावल पर दिनांक 13.11.2024 व 14.11.2024 को कैम्प का आयोजन किया गया है।
उन्होंने प्रभावित भू-स्वामियों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि प्रभावित भू-स्वामीगण मुआवजा भुगतान हेतु नियत कैम्प पर सम्बन्धित खतौनी, बैंक पास-बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, व रसीदी टिकट व 3 फोटो के साथ उपस्थित होकर शपथ-पत्र के साथ अपने अभिलेख जमा कर कार्यवाही पूर्ण करावें, ताकि भुगतान की कार्यवाही किया जा सके।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी