संत कबीर नगर।धनघटा तहसील अंतर्गत सरजू नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने के कारण नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने आज 314 विधानसभा धनघटा के नेतावापुर, आगापुर उर्फ गुलरिया, और छपरा मगवी॔, के कुर्मियान टोला बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर संबंधित जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराने एवं पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए भी बात किया। धनघटा के कई गांवों में घर-घर जाकर व्यवस्था को देखा । जिन जगहों पर पानी भर गया है जानवरों के लिए भूसा चारा आदि तथा ग्रामीणों के लिए भोजन त्रिपल की व्यवस्था के साथ-साथ किसी भी चीज की असुविधा न हो बाढ़ से प्रभावित जनता को राहत सामग्री दिया और अधिकारी एवं कर्मचारी को दिशा निर्देश दिया ।
धनघटा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने किया निरीक्षण ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश