रिपोर्ट – बी. डी. पाठक
साफ संदेश , संत कबीर नगर । विकास खण्ड पौली क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मझौरा में मंगलवार के ग्राम प्रधान अमरजीत की अध्यक्षता मे खुली बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें ग्राम पंचायत के उपस्थित महिला पुरुषों के सामने ग्राम विकास अधिकारी पिंटू यादव ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सर्वे-2024 की जानकारी दी। बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में ग्राम पंचायत का वह परिवार शामिल होगा, जिसकी मासिक आय 15000 रुपये से कम हो और उसके घर तीन पहिया व चार पहिया वाहन न हो, कच्ची दीवार का कच्चा मकान ह़ो तभी उसे लाभ प्राप्त होगा। ग्राम विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि कोई भी ग्रामीण लाभार्थी आवास के लाभ के चक्कर में किसी बिचौलिए या किसी अधिकारी कर्मचारी के नाम पर किसी को पैसा न दे। बैठक में सैकड़ों महिला पुरूष मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश