संत कबीर नगर।आज भारतीय जन संघ के संस्थापक एवं प्रखर शिक्षाविद् डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर भाजपा किसान मोर्चा संत कबीर नगर के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में खलीलाबाद नेहिया खुर्द में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विजय बहादुर सिंह वृक्षारोपण करने के बाद कहे कि एक आम का वृक्ष लगाना जग के समान पुणदायी होता है क्योंकि हमारे सनातन धर्म में आम के पेड़ को बहुत बड़ी प्राथमिकता दी जाती है। आम का पेड़ पूजा पाठ से लेकर घर के इमारती लकड़ी ,जलाने की लकड़ी और फलों का राजा आम का फल खाने में अमृत के समान है। पेड़ पौधे प्रकृति के वरदान हैं। प्रकृति में पेड़ पौधों का एक विशेष स्थान है। पेड़ पौधों के द्वारा सभी जीव जंतु हर तरह की सुविधाओं का उपयोग करते हुए वातावरण को स्वस्थ एवं स्वास्थ्यवर्धक पाते हैं ।जब वातावरण स्वच्छ होगा और यह पेड़ पौधे कार्बन को ग्रहण करके हमें जीवनदायी ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। तो सभी जीव जंतु स्वस्थ और बलशाली होते हैं साथ ही साथ है स्वस्थ जीवन यापन करने में सक्षम होते हैं। उन्होंने कहा पेड़ पौधे प्रकृति के विशेष उपहार में से एक हैं इसलिए हमें पेड़ पौधे लगाना ही नहीं चाहिए बल्कि इनका रक्षा भी करनी चाहिए क्योंकि यही पेड़ पौधे हमारे हर तरह से जीवन की सुविधा सभी तरह के सुख सुविधाओं को प्रदान करते हैं। आज इतनी भयंकर गर्मी पेड़ पौधों का कटान न रुकना ही वातावरण का असंतुलित होना इतनी गर्मी का पर्याप्त सबूत माना जा सकता है। इसलिए हम लोगो को पेड़ पौधे अवश्य लगाने के साथ उससे ज्यादा चिंता उसकी रक्षा के लिए होना चाहिए क्योंकि यही पेड़ पौधे आगे चलकर हमारे हर तरह की रक्षा करने में काम आते हैं। उक्त कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी रविन्द्र नाथ दहीवाल , राहुल सिंह ,गिरीश चंद्र त्रिपाठी,पप्पू सिंह, राज सिंह आदि किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जीवन का अमृत पेड़ पौधे – विजय बहादुर सिंह



More Stories
सहजनवा में ‘ढेला बाबा’ की बढ़ी सियासी दस्तक, सेवा के दम पर जनता के दिलों में बना रहे खास जगह
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर