शुक्रवार की शाम हुई मारपीट में गभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक
रिपोर्ट – अश्विनी कुमार पाण्डेय
संत कबीर नगर , धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी कला में बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर सगे पट्टीदारों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। लाठियां जमकर चटकी। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत नाजुक बनी हुई है। बार बार बेहोश हो जा रहा है। शुक्रवार पुलिस पीड़ित की तहरीर पर सगे भाई समेत चार के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के जमुनी कला गांव निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र स्व0 रमा शंकर सिंह ने पुलिस तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार रवि प्रताप सिंह सहयोगियों के साथ पहुंचा। गाली देने लगा। एतराज करने विपक्षी घर मे घुसकर परिजनों की लाठी डंडे पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से वादी का लड़का अतुल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रतिवादी रवि प्रताप सिंह पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह, रविन्द्र सिंह पुत्र गिरजा शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र गिरजा शंकर सिंह व आकाश सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह के खिलाफ धारा 308, 323, 452, 504, 506 भादवि का मुकदमा दर्ज किया गया है।
More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश