Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

दो सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

Spread the love

महुली थाना क्षेत्र के जमुनी कला गांव का मामला- –

शुक्रवार की शाम हुई मारपीट में गभीर रूप से घायल युवक की हालत नाजुक-

अश्विनी कुमार पांडेय

धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनी कला में बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर सगे पट्टीदारों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। लाठियां जमकर चटकी। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत नाजुक बनी हुई है। बार बार बेहोश हो जा रहा है। शुक्रवार पुलिस पीड़ित की तहरीर पर सगे भाई समेत चार के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के जमुनी कला गांव निवासी प्रहलाद सिंह पुत्र स्व0 रमा शंकर सिंह ने पुलिस तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर पट्टीदार रवि प्रताप सिंह सहयोगियों के साथ पहुंचा। गाली देने लगा। एतराज करने विपक्षी घर मे घुसकर परिजनों की लाठी डंडे पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से वादी का लड़का अतुल गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रतिवादी रवि प्रताप सिंह पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह, रविन्द्र सिंह पुत्र गिरजा शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह पुत्र गिरजा शंकर सिंह व आकाश सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह के खिलाफ धारा 308, 323, 452, 504, 506 भादवि का मुकदमा दर्ज किया गया है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon