संतकबीरनगर।बेलहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ौरा पिकौरा में नशा से मुक्ति दिलाने के लिए महिलाओं को जागरुक किया गया इस दौरान थानाध्यक्ष ने सभी महिलाओं को शपथ भी दिलाया
रविवार को प्राथमिक विद्यालय भेड़ौरा पिकौरा में नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें थानाध्यक्ष बेलहर संतोष कुमार मिश्र ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए सबसे घातक है इससे सभी को बचना चाहिए लेकिन इसके बचाव में बिल्कुल भी लोग जागरुक नहीं है जिसकी वजह से हर वर्ष हजारों मौत होती है बच्चे अनाथ होते हैं इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर होने की बात बताई जिसमें सभी को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1090 की सहायता लेने की बात कही जिसमें पुलिस विभाग हमेशा आपकी सेवा के लिए तत्पर है इस दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ,एस आई प्रमोद कुमार नायक,रविशंकर श्रीवास्तव, राजेश कुमार चौरसिया, विनय कुमार,सुमन समेत तमाम ग्रामीण आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश