रिपोर्ट -दुर्गेश मिश्र
संत कबीर नगर (पौली)। विकास खण्ड पौली ग्राम पंचायत गौरापार और गागरगाड़ पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत हम सभी आज गौरापार और गागरगाड़ ग्राम सभा के लोगों के बीच पहुंचे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को घर घर तक पहुंचाना है। गांव में मोदी की गारंटी गाड़ी जब पहुंची तो बेसब्री से इंतज़ार कर रहे स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह से गाड़ी का स्वागत किया एवं सभी योजनाओं की जानकारी ली।

ज़्यादातर लोग योजनाओं से जुडे़ मिले, जो छूटे थे उन्हें तत्काल जोड़ा गया। आम जनमानस में मोदी के प्रति बेहद लगाव है। ये स्नेह और आशीर्वाद 2024 में इतिहास रचने जा रही है साथ में मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार राजभर, विनय पाण्डेय, जिला मंत्री कपिल देव कन्नौजिया, अशोक यादव, अनिल जयसवाल, कौशल यादव, सचिव संतोष मिश्र , प्रधान प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, रोहित प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।