जनपद के 09 विकास खण्डो एवं समस्त नगरीय निकायों के विभिन्न मंदिरों में आज सम्पन्न हुआ भजन कीर्तन/सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का देखा गया लाइव प्रसारण।
संत कबीर नगर। शासन के निर्देश के क्रम में अयोध्या में भगवान श्रीराम जी के मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद के समस्त विकास खण्डों/नगरीय क्षेत्रों के प्रमुख राम मन्दिरों/हनुमान मन्दिरो/शिव मंदिरों/दुर्गा मंदिरों/बाल्मीकी मंदिरों आदि में रामकथा, रामायण पाठ, भजन कीर्तन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर विशाल जनसमूह द्वारा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा व सुना गया। उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, रामायण पाठ, रामकथा के माध्यम से भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत कर लोगो को जानकारी दी गयी। जिसके क्रम आज जनपद के 09 ब्लाकों एवं नगरीय क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में अधिक से अधिक लोगो द्वारा जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुये भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों में भगवान श्रीराम जी के नैतिक, सामाजिक एवं मानव मूल्यो की स्थापना का आर्दश प्रस्तुत किया गया। जिसका लाइव प्रसारण देखकर लोग आनन्दित एवं भाव विभोर हुये। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देशन में आज जनपद के सभी 09 विकास खण्डो एवं समस्त नगरीय निकायों के विभिन्न मन्दिरों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी 2024 को सभी मन्दिरो पर दीपोत्सव कार्यक्रम के अलावा समस्त कार्यालयों पर भव्य सजावट, प्रकाश व्यवस्था करायी गयी । जिलाधिकारी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सम्पूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार तथा नगरीय क्षेत्र में आयोजित सभी कार्यक्रमो के व्यवस्था के लिये अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 जय प्रकाश को नोडल अधिकारी भी नामित किया गया हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण, सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद, तहसील एवं विकासखण्डवार समिति का भी गठन किया गया था, जिनके द्वारा आज समस्त विकास खण्डो एवं नगरीय क्षेत्रों में भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया।
More Stories
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।
डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर प्राप्त ग्रेडिंग/रैंकिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।