संत कबीर नगर । प0 दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड सांथा, संत कबीर नगर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी के द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा की सरकार हर हाथ को काम के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास मिशन के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है साथ ही प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया एवं शुभकामनाएं दी। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी टाटा लिमिटेड, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड, इंटास बायोटेक हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, के एस मारुती इंटरप्राइजेज, मानव सेवा संस्थान, श्री नमो अन्न दी एसेंशियल ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 254 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 84 प्रतिभागियों का चयन हुया। इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार शुक्ल, जिला कौशल प्रबंधक धीरेन्द्र सिंह, प्रशांत मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद अख्तर, प्लेसमेंट प्रभारी राजेश कुमार एवं अन्य उपस्थित रहे।
जिला सेवायोजना कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड साथा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश