साफ संदेश
निचलौल/महराजगंज।जनपद महाराजगंज में जिले के विभिन्न जगहों पर जिम्मेदारों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई।इस दौरान ग्रामसभा गिरहिया में भी यह संकल्प यात्रा चलकर लोगो को मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया गया वही लोगो ने विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन का स्वागत किया।ग्राम प्रधान पूनम देवी ने अतिथियों का भरपूर रूप से स्वागत किया।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस भारत संकल्प यात्रा में किसान समान निधि,प्रधानमंत्री आवास योजना,फसल बीमा योजना,गरीब कल्याण योजना,नारी सशक्तिकरण, वृद्धा,विधवा पेंशन,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयुष्मान कार्ड योजना,आदि समस्त योजनाओं के बारे में लोगो की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी शमा सिंह,निचलौल,ग्रामप्रधान पूनम देवी,रोजगार सेवक राकेश कुमार चौधरी,प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय गिराहिया प्रधानाचार्य धन्नू चौहान राजमती ,मिथिलेश कुमार,पंचायत सहायक संध्या यादव,बलराम शर्मा, सहित समस्त कर्मचारी गण एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।
गिरहिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लोगो को किया गया जागरूक



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।