ए.एच.एग्री.इंटर कालेज दुधारा में शिक्षक-अभिभावक की बैठक हुई संपन्न
रिपोर्ट जावेद अहमद
संतकबीरनगर। शिक्षा अमूल्य निधि है। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम से जिससे व्यक्ति एक जागरूक नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान दे सकता है। इसलिए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों की भी जिम्मेदारी होती है। दोनों के परस्पर सहयोग से बच्चे का सर्वांगीण विकास संभव है। उक्त बातें बृहस्पतिवार को ए.एच. एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा के प्रधानाचार्य मुनीर आलम खां ने शिक्षक- अभिभावक एसोसिएशन की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि आप समय समय पर शिक्षकों से अपने बच्चों का फीडबैक लेते रहें। बच्चों पर निगरानी रखिए कि कहीं वह गलत संगत में तो नहीं जा रहे हैं। सभी शौक पूरे कीजिए लेकिन गलत आदतें, गलत संगत से कोई समझौता नहीं करें। बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस जरूरत है उन छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने की। अभिभावकों की तरफ से सतीश चौधरी, अंगद, अजय कुमार, अब्दुल गफ्फार, सिराज अहमद,शिव कुमार, लाल बहादुर, हिंद राज, अशोक यादव, चंद्र शेखर उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान मुनीर आलम, मुहम्मद इश्तियाक अंसारी, फसीहुद्दीन, कमरे आलम सिद्दीकी, मुहम्मद यूनुस, मुहम्मद शाहिद, अब्दुस्सलाम, ओबैदुल्लाह, जुबेर अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर, नसीम अहमद, रफी अहमद अंसारी, ओजैर अहमद, जुनेद अहमद आदि मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश