साफ संदेश
निचलौल(समीर सिद्दिकी)जनपद महाराजगंज के निचलौल में स्थित ज्ञान भारती स्कूल में एंटी रोमियो की टीम द्वारा मिशन शक्ति,शक्ति दीदी,साइबर अपराध एवं महिला सशक्तिकरण,बाल विवाह के संबंध में स्कूली छात्र एवं छात्राओं को जागरूक किया।और संबंधित हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी भी दी।इसी क्रम में हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में गांव गांव और स्कूल कॉलेजों में जाकर एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।जिससे बालिकाएं निडर होकर शिक्षा ग्रहण करें।बाल विवाह और गलत कार्यों का विरोध करें।तभी आगामी जीवन सुखमय हो सकेगा।इस दौरान इस जागरूकता अभियान में हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार,महिला कांस्टेबल वंदना राय,महिला कांस्टेबल रेनू यादव आदि समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
ज्ञान भारती स्कूल में एंटी रोमियो टीम ने बच्चों को किया जागरूक



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश