Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

पूर्व विधायक के आवास पर कांग्रेस की हुई बैठक

Spread the love

साफ संदेश,बलरामपुर। 2022 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से बैठकों का दौर जारी है। इस कड़ी में कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय मान बहादुर सिंह के आवास पर पार्टी की ओर से विभिन्न मुद्दों पर शनिवार को चर्चा हुई। इस बैठक की अध्यक्षता उनकी बेटी बिहार कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष व अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की उत्तराखंड पर्यवेक्षक इंचार्ज, पिथौरागढ़ संयोगिता सिंह ने की। संयोगिता सिंह ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की बात कही तथा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ रही है। अपने संबोधन में संयोगिता सिंह ने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि गांवों की महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी से जोड़कर उनको भी समाज में आगे खड़ा किया जाए। अपने संबोधन में बलरामपुर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष आरिफा बेकल उत्साही ने कहा कि प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में अबकी बार कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है। बीजेपी को अबकी बार सत्ता से उखाड़ फेंकना है। उन्होंने बीजेपी सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर जमकर हमला बोला तथा कहा कि महिलाएं व बेटियां योगी सरकार में असुरक्षित है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकमात्र पार्टी है जो महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। आरिफा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आप सभी लोग अभी से संगठन व पार्टी को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाएगी।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जयप्रकाश तिवारी, निधि सिंह, शालिनी कश्यप, अनिल यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon