रिपोर्ट-राकेश मिश्रा
शिवली,कानपुर देहात।कोतवाली क्षेत्र की रामपुर कुढ़वा निवासिनी पिंकी पत्नी के.पी.सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारे पति के.पी.सिंह अपने घर के बाहर बैठे थे कि इतने में आशीष पुत्र बलवान, अरुण और छोटे पुत्रगण फूल सिंह तथा नाहर पुत्र सोभरन ट्रैक्टर लेकर निकले और नाली में लगा पाइप तोड़ दिया।के.पी.सिंह ने नया पाइप लगाने के लिए कहा तो उपरोक्त सभी लोग गाली गलोज करते हुए मारपीट करने लगे।मारपीट में हमारे पति, जेठ और भतीजी घायल हो गये। शोरगुल सुनकर गांव के लोग बचाने आये तो उपरोक्त सभी लोग जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए।शिवली कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।जांच कर कार्यवाही की जायेगी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश