संत कबीर नगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद अयोध्या से प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में 03 से 06 वर्ष के बच्चों हेतु हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारम्भ किया गया।उक्त के क्रम में जनपद संत कबीर नगर में सांसद प्रवीण निषाद एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मीरगंज में दीप प्रज्वलित कर हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया।इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र महादेवा में विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा हाॅट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया।विकासखंड सांथा में विधायक प्रतिनिधि ओंकार नाथ दुबे द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर हॉट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया। साथ ही जनपद के 10 बाल विकास परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाॅट कुक्ड मील योजना का शुभारंभ किया गया।हॉट कुक्ड मील योजना के शुभारंभ अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय श्री, सीडीपीओ गरिमा पांडे एवं सीडीपीओ सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सांसद एवं विधायक द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर हाॅट कुक्ड मील योजना का किया गया शुभारंभ।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति