साफ़ संदेश कुशीनगर
अरविन्द कुमार
जब महिला समृद्ध होती है तो दुनिया समृद्ध होती है।
बेटियों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देना ही मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
आज “मिशन शक्ति अभियान फेज – 04” के तहत श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना थाना कोतवाली पडरौना में रितेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर व क्षेत्राधिकार नगर उमेश कुमार भट्ट तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राज प्रकाश सिंह व शक्ति दीदी टीम के द्वारा छात्राओं को लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में जागरूक किया गया व मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 102, एम्बुलेंस नंबर 108, एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, फायर सर्विस नंबर 101 बारे मे जानकारी दी।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश