समीर सिद्दीकी (औरंगजेब)जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल/महराजगंज(समीर सिद्दीकी)जनपद महराजगंज के स्थानीय थाना निचलौल अंर्तगत आदर्श चौकी बहुआर में चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने अपने चौकी के हमराहियों के साथ बाजार में साप्ताहिक भ्रमण कर लोगो को सुरक्षा का अहसास दिलाया।आपको बताते चले कि बॉर्डर इलाके में बहुआर बाजार सबसे बड़ी पैमाने की बाजार मानी जाती है।जिसमे आगामी त्यौहार दृष्टिगत और ज्यादा भीड़ भाड़ देखने को मिल रही है।जिसके तहत चौकी प्रभारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह भ्रमण कर सुरक्षा का जायेजा लिया।ताकि लोगो के मन में सुरक्षा का अहसास रहे।क्युकी भीड़ भाड़ में अक्सर चोरी जैसी घटनाओं का डर बना रहता है।और लोग काफी असहजता महसूस करते हैं।इस साप्ताहिक भ्रमण के दौरान चौकी प्रभारी मनीष पटेल,हेड कांस्टेबल शुशील सिंह,कांस्टेबल उमेशचन्द,कांस्टेबल अमरेश राय आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश