साफ संदेश कप्तानगंज कुशीनगर
मुस्तफा अली
कप्तानगंज विकास खंड के अंतर्गत स्थित कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगडीहा से विजय प्रकाश तिवारी तथा कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर के दिनेश कुमार शुक्ल को उच्च प्राथमिक आय योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में छात्रों के चयनित होने पर छात्रों को कुशल मार्गदर्शन, समर्थन व प्रेरणा देने के लिये मिशन शिक्षण संवाद कुशीनगर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान /जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर डॉक्टर राम जियावन मौर्या द्वारा शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शिक्षकों के सम्मानित होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कप्तानगंज के पदाधिकारियों द्वारा इनको बधाई दी गयी
इस अवसर पर हरे कृष्ण पाण्डेय, जय प्रकाश मणि, धर्म प्रकाश पाठक, त्रिपुरारी नाथ मिश्र, पंकज राय, विजय कुशवाहा, सतीश सिंह, पुनीत सिंह, मनोज शुक्ल, विजय पासवान आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किए ।।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश