साफ संदेश कुशीनगर
प्रधानाध्यापक ने बिधायक को ब्रेकर व सांकेतिक चिन्ह लगाने की मांग पत्र सौंपा
कसया कुशीनगर ् कसया थाना क्षेत्र के कसया रामकोला मार्ग पर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोबरही के समीप कक्षा सात की दो क्षात्राओ का मार्ग दुर्घटना में बिते दिनों मौत हो गया था दोनों मृत्यु छात्राओं के घर गुरुवार को देर शाम को कुशीनगर बिधायक पीएन पाठक परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे तो बिधालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह व अभिभावकों ने बिधालय के सामने ब्रेकर व सांकेतिक चिन्ह बनाने की एक मांग पत्र सौंपा तो बिधायक ने गम्भीरता लेते हुए तत्काल अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी कसया को मौके पर बुलाकर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया और अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया
बंता दे कि कसया रामकोला मार्ग पर स्थित गोबरही के समीप बिते 9 मई को पढ़ने जा रही कक्षा सात की दो छात्रा अर्पिता व साक्षी का बिधालय के सामने ही एक कार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमें अर्पिता की अस्पताल जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई और साक्षी का मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान चार दिन बाद मृत्यु हो गई थी इस घटना को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी और परिजनों के उपर पहाड़ टूट गया था बिधायक पीएन पाठक ने मृतक छात्राओं के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद करने की बात कही इस दौरान ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता अजय शर्मा राकेश गिरि दीनानाथ ओझा शिब्बलू राजेश कुमार राव आदि मौजूद रहे



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।