साफ संदेश कुशीनगर
कसया कुशीनगर जनपद के
कसया तहसील क्षेत्र के अहिरौली राजा निवासी नरेश को जन्म से ही आंख से दिखाई नही देता है लेकिन वे आत्मनिर्भर हैं। बाजार में पल्लेदारी व मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं।
सोमवार को जिला पंचायत सदस्य प्रति. बलराम राव अहिरौली राजा स्थित बाजार में पहुंचे तो नरेश बिल्डिंग मटेरियल का समान लोडिंग का कार्य कर रहे थे।अंतरास्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्री राव ने नरेश को अंग वस्त्र दे माला पहना व मिठाई खिलाकर उन्हें सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि आज श्रमिक दिवस के के शुभ अवसर पर भाई नरेश जैसे श्रमिक दुर्लभ हैं ।नरेश जहाँ अपने श्रम के बल पर अपना जीवन यापन कर रहे हैं वहीं राष्ट्र निर्माण में भी योगदान कर रहे हैं । नरेश समाज में उन लोगों के लिए बिल्कुल अनुसरणीय हैं जो शारीरिक रूप से स्वस्थ व सर्व साधन सम्पन्न होने के बावजूद भी मानसिक रूप से दुखी रहते हैं। इस अवसर पर कौशल जयसवाल,रोहित जयसवाल,राहुल सिंह, मुकेश गोंड राजेश जयसवाल अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।