नैतिकता मे होती है पार्टी की हर जिम्मेदारियो का निर्वहन
सन्त कबीर नगर ( बखिरा ) । जन कल्याणकारी योजनाओ के क्रियान्वयन के साथ जन समस्याओ का निदान हमारी प्राथमिकता है उक्त बाते नगर पंचायत क्षेत्र जसवल भरवलिया निवासी भारतीय जनता पार्टी की सबका साथ सबका विकास की जन कल्याणकारी नीतियो का अनुकरण करने वाले जमीनी स्तर से जुड़े बेहतर छवि के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार शिव प्रताप त्रिपाठी ने कही ।

उन्होने कहा कि अगर हमे अवसर मिला तो नव सृजित नगर पंचायत बखिरा के विकास मे किसी प्रकार की कोताही होने नही पायेगी । मूल रूप से पीतल की नगरी बखिरा को मुरादाबाद की तरह उन्नत कारोबार के साथ जल निकासी की व्यवस्था , रास्तो का निर्माण कार्य किया जायेगा ।

इसी क्रम मे पार्टी द्वारा दी गई तमाम जिम्मेदारियो का निर्वहन का जिक्र करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारियो का नैतिकता पूर्ण निर्वहन किया जाता रहा है और किया जा रहा है । जन कल्याणकारी नीतियो को जन जन तक पहुंचाने के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है ।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।