बेलहर। नगर पंचायत बेलहर कला में रविवार को अन्य जन जागरण कार्यक्रम के तहत जन जागरूक बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान भावी नगर पंचायत प्रत्याशी संगीता मौर्या ने कहा कि गांव के गरीब और किसानो को उनके उपज का भरपुर लाभ मिले। इसके लिए केन्द्र सरकार हर संभव प्रयासरत हैं। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले गांव के गरीबों व किसानों को विकास के मुख्य धारा में जोडने में लगी है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई तरह की योजना शुरू की है। किसान, गरीब व मजदूर मिलकर मिशन 2024 को सफल सफल बनायेंगे। भाजपा किसान मोर्चा ने ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की जड़ें और गहरी करने के लिए कमर कसी है। इस अभियान के तहत बेलहर ब्लाक क्षेत्र के सभी गांवों में कार्यक्रम कर किसानों को जोड़ा जाएगा। रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से खास तौर पर किसानों को आगाह करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राकृतिक खेती के प्रोत्साहन को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। जनता को जागरूक किया जा रहा है कि फसलों में रसायनों के उपयोग से कैंसर जैसी घातक बीमारियां हो रही हैं।
इधर, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार भी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। गंगा किनारे के क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अब इसके अभियान का बीड़ा भाजपा किसान मोर्चा ने भी उठा लिया है। इसी क्रम में नगर पंचायत बेलहर कला की भावी चेयरमैन प्रत्याशी संगीता मौर्या ने कार्यक्रम में मौजूद किसानों से कहा कि अन्न जागरूक कार्यक्रम नौ अप्रैल से शुरू है। जगह-जगह लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा। अब इस अभियान का बीड़ा भाजपा के पदाधिकारी एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी पूर्ण रूप से उठा लिए हैं। किसी भी तरह किसानों का नुकसान ना हो इसके लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर शर्मा ने किया। इस दौरान मंडल महामंत्री अजय मिश्र, भावी चेयरमैन प्रत्याशी नगर पंचायत बेलहर कला संगीता मौर्य, प्रेमलता राय, मंडल मंत्री बेलहर कला अमित त्रिपाठी, साधु राय, रुद्रनाथ निषाद, ध्रुव चंद, उमाकांत मौर्या, अमरनाथ मौर्य, पूर्व प्रधान रमवापुर त्रिपुरारी, सोमनाथ साहनी, आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे
अन्न जन जागरण अभियान की बैठक में लोगों को किया गया जागरूक

More Stories
अवैध गाँजा के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25463 मामले हुए निस्तारित।
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं