रिपोर्ट -ब्रम्हदेव पाठक
संत कबीर नगर (पौली) । केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक अभियान चलाकर गांव हो या शहर स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है बावजूद जनपद संत कबीर नगर के विकास खंड पौली अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया के मेन रोड पर सालों से नाले का गंदा पानी फैला रहता है। जो संक्रामक बीमारियों को दावत दे रहा है। सर्दी हो गर्मी या हो बरसात लोगों को साल के 12 महीने कीचड़ युक्त सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। ग्राम पड़रिया के मेन रोड से हजारों लोगों का आवागमन रोज होता है बावजूद जिम्मेदारों की नजर इस कीचड़ युक्त सड़क पर नहीं पड़ रही। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के पानी के निकासी की यदि समुचित व्यवस्था हो जाए तो ग्रामीणों सहित हजारों राहगीरों का आवागमन सुगम हो जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान जगदीश निषाद, दिलीप कुमार, साह मोहम्मद, शोहरत अली, निसार अली, ज्ञानचंद ,प्रदीप ,कुलदीप आदि लोग उपस्थित रहे



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश