साफ संदेश
मेंहदावल, संतकबीरनगर। विधायक मेंहदावल के आवास में होली का पर्व के अवसर पर शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक अनिल त्रिपाठी ने अबीर गुलाल लगाकर होली खेली गई और लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

शुक्रवार को मेंहदावल के क्षेत्रीय विधायक अनिल त्रिपाठी ने करमा कला स्थित अपने निज आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में आमजन अपने विधायक के साथ होली खेलने के लिए उनके आवास पर पहुँची। विधायक के आवास पर भी भाजपा पदाधिकारियों ने रंग गुलाल के साथ जमकर होली खेलते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। विधानसभा क्षेत्र की कई भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी गयी और रंग गुलाल के साथ होली खेली गई। क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज दस मार्च को आपने मुझे प्रदेश के सबसे बड़े पंचायत में पहुँचने का मौका दिया था। इसके लिए हम आप सभी का बहुत आभारी हूं। क्षेत्र में लगातार आप सबके विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहा हूं। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में हमने तीन बार विधानसभा में क्षेत्र की समस्या को उठाया और आगे उठाता भी रहूंगा। एक वर्ष के कार्यकाल में अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की जाल बिछ गई है। जल्द ही मेंहदावल से सभी सड़कों पर रोडवेज की बसें चलने लगेंगी। इसके लिए भी मैंने संबंधित विभाग को पत्र लिखा है। वही मेंहदावल के पूर्व चेयरमैन मोती लाल जायसवाल ने कहा कि हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि हम लोगो को विकास पुरुष विधायक मिला है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आनंद तिवारी, राजेश सिंह, अखिलेश देववंशी, दीपक शुक्ला, विंध्याचल सिंह, रणवीर पांडेय, अखिलेश, सुनील जायसवाल, सुधीर जायसवाल, सर्वेश त्रिपाठी, दिनेश पांडेय, हरिश्चंद्र निषाद, उमेश यादव, खुनखुन बाबा, आशीष सिंह, राजेश गुप्ता आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।