औरंगजेब शेख जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय आतिश कुमार सिंह के नेतृत्व में व क्षेत्राधिकारी महोदय निचलौल सूर्यबली मौर्य के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महोदय निचलौल आनंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद एवं खाद्यान्न पदार्थों की तस्करी रोकने के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल योगेंद्र सिंह व कांस्टेबल प्रमोद सिंह याद के साथ मुखबिर खास की सूचना पर बहद ग्राम बहुआर कला (लाइन टोला) से झूलनीपुर जाने वाले पगडंडी रास्ते के पास गन्ने के खेत में नेपाल राष्ट्र में तस्करी हेतु रखी गई 05 बोरी भारतीय यूरिया खाद मार्का अपना यूरिया नीम लेपित बरामद कर थाना स्थानीय पर अंतर्गत सीमा शुल्क अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
बरामद करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह सहित हेड0का0 योगेंद्र सिंह,कांस्टेबल प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे।



More Stories
तहसील धनघटा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
जनपद में भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी।
एडीएम की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।