औरंगजेब शेख जिला सह प्रभारी महाराजगंज
साफ संदेश
निचलौल जनपद महाराजगंज के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी सूर्यबली मौर्य के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को भारत नेपाल सीमा पर और तेरह चार पूल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।और चार पहिया वाहन के साथ साथ दो पहिया वाहनों का चैकिंग अभियान चलाया।और साथ ही साथ यातायात नियम का पालन करने हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया।लोगो से शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील भी किया।और चार पहिया वाहन चलाने वाले लोगो को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की।वीके सिंह ने इसी क्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा बैठवलिया में ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों के साथ साथ सुरक्षा का जायजा लेने के साथ साथ निरीक्षण भी किया।इस के दौरान चौकी प्रभारी विवेक कुमार सिंह सहित हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार,कांस्टेबल प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी गण मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।