Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

अपना दल यस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी का किया भव्य स्वागत

Spread the love

रिपोर्ट-अनूप मिश्रा

साफ संदेश, संतकबीरनगर। अपना दल यस ने पुष्कर चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष (व्यापार मंच) बनाने पर कार्यकर्ताओं ने जनपद में प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। 

   पुष्कर चौधरी को व्यापार मंच का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जनपद में कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार स्वागत किया। उसके बाद पुष्कर चौधरी ने इंडस्ट्रियल एरिया में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया कि मैं आज जो इस मुकाम पर पहुंचा हूं वह सब कार्यकर्ताओं की देन है। मैंने इस जनपद को हमेशा ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य किया हूं। हमेशा गरीबों एवं मजबूरों का साथ दिया हूं। इस जनपद में 95% सदस्यता अभियान को पूरा कराया है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी एक पार्टी ने के शीर्ष कमान ने मुझे दिया है, तो उसका बखूबी निर्वहन करुंगा। इसी क्रम में व्यापारी नेता बनर्जी लाल ने कहा कि इस स्वागत समारोह के माध्यम से अनुप्रिया पटेल को बधाई देता हूं, जो एक हीरा चुनकर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है, यदि कोई व्यापार मंच का नाम रोशन करेगा तो वह पुष्कर चौधरी है। इस दौरान अपना दल यस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon