साफ़ संदेश रिपोर्टर महराजगंज
परसामलिक – महराजगंज। विदित हो कि तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशानुसार इंडो नेपाल सीमा पर चौकसी बरती गई है कि कहीं से भी तस्करी ना हो लेकिन परसा मलिक की पुलिस धड़ल्ले से खाद आदि की तस्करी कराती नजर आ रही है। पुलिस के नाक के नीचे से हो रही दिनदहाड़े खाद आदि की की तस्करी उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज के थाना परसा मलिक क्षेत्र के अंतर्गत बेलभार चौराहे से हो रही है दिनदहाड़े भारतीय खाद, चावल आदि की तस्करी जिम्मेदार मौन। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलभार चौराहे से भारतीय खाद तस्करी हेतु नेपाल ले जाई जा रही है बताया जाता है कि बेलभार चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। सूत्रों द्वारा बताया गया कि दो मोटरसाइकिल पर चार चार बोरी भारतीय खाद तस्करी हेतु बेलभार चौराहे से होते हुए वार्डर के रास्ते रेहरा मोगलानी से नेपाल ले जाई जा रही है। परसामलिक पुलिस एक्शन लेने में असफल साबित हो रही है।सुत्रों की मानें तो बेलभार चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को सस्ती दाम पर समय रहते खाद उपलब्ध कराने हेतु तरह तरह की योजनाएं चला रही है। यानी चौकसी बरत रही है। ताकि किसान परेशान न हों। उसी सरकार का पुलिस महकमा सरकार के आदेशों का पालन करने में असफल साबित हो रहे हैं।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश