अनीश पाण्डेय/साफ संदेश
कुशीनगर | जिले में बाइक चोरी करने वाले चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस अधीक्षक व तीन थानों के एसएचओ तहसील दिवस में मौजूद रहें लेकिन बाइक चोरी हो गई। हुआ यूं कि शनिवार को डीएम और एसपी के अध्यक्षता में खड्डा तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी रामेश्वर यादव तहसील दिवस में फरियाद लेकर आया था।
खड्डा पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि गाड़ी परिसर में लॉक कर तहसील दिवस में चला गया। लौटकर आया तो देखा की बाइक गायब थी। इधर-उधर काफी तलाश करने के बाद नहीं मिलने पर पीआरवी 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल सहित कार्रवाई में जुटी हुई है।




More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश