साफ सन्देश
कुशीनगर। जटहा थाना अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे देवेंद्र कुमार सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ देर शाम जटहां बाज़ार कस्बा भैरोगंज चौराहा पड़री चौराहा मनसाछापर मे पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया व शान्तिपूर्ण तरीके से लोगो को रहने की अपील के साथ पुलिस का सहयोग करने की अपील की। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सभी चौराहों पर ग्रामीण इलाकों में सायंकालीन पैदल गश्त किया। रोड पर अवैध अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी दोबारा ऐसा ना करने की कहा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों ने फुटपाथ पर पूरी तरह से कब्जा कर रखा है जिसके कारण जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।अनावश्यक भीड़भाड़ व संदिग्ध वाहनों की तलाशी वा संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ कर शख्त हिदायत दिया गया।पैदल गश्त के दौरान लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। लोगों से कहा कि पुलिस उनके साथ है परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें समस्या का समाधान किया जाएगा।विदित हो की पुलिस द्वारा पैदल गश्त व रात्रि गश्त की जा रही है। पुलिस के पैदल गश्त से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं नागरिक पुलिस की गश्त से सुरक्षा का एहसास कर रहे हैं। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर तलाशी भी ली।




More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश